No icon

शहर के पुष्पराज के गाने को मिले इन्स्टाग्राम में 2 लाख से भी अधिक व्यूज, बालीवुड के गायकों ने भी सराहा

सुबोध शर्मा ,छत्तीसगढ़ | बिलासपुर जिले के  पुष्पराज देवांगन के गाने “एहसान तेरा होगा मुझ पर” को  इन्स्टाग्राम में 2 लाख से भी अधिक व्यूज मिले है|  पुष्पराज के इस गाने को बॉलीवुड के गायक कृष्णा बरुआ और मेघना ढाडे  ने भी सराहा है | कृष्णा बरुआ “ चक दे इंडिया” और   “शादी में जरुर आना” जैसी फिल्मों में पार्श्व गायन कर चुके है |  बिलासपुर जिले के मूलतःरानीगांव निवासी पुष्पराज देवांगन का बचपन  संगीत के प्रति गहरा लगाव  है | अपनी स्कूली शिक्षा पूर्ण करने बाद पुष्पराज ने खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से संगीत में इस  वर्ष  एम.ए. कि शिक्षा पूर्ण  की  है | साथ   ही  पुष्पराज ने  विद्यालयीन और  महाविद्यालयीन  स्तर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर शहर का गौरव बढाया है|  पुष्पराज आगे चलकर पार्श्व गायन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है |आप  इन्स्टाग्राम पर पुष्पराज की विडियो https://www.instagram.com/reel/CSZS-Dxjwkf/?utm_medium=copy_link  के माध्यम से देख सकते है      पुष्पराज ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता श्री सुरेश देवांगन माता और गुरुजनों को दिया है|

Comment As:

Comment (0)