
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा का वितरण किया गया
आकाश कनौजिया हरदोई:-
खण्ड विकास अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया है कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय टोडरपुर में तिरंगा का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के मध्य राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर तिरंगा फहराने की योजना है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा झण्डों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने घर व कार्यालय पर झंडा संहिता का पालन करते हुए झंडा अवश्य फहराये। झंडा हमारे राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।
