No icon

जमीनी विवाद में भाजपाइयों द्वारा की गई फायरिंग मामले में अब हुई राजनीति शुरू। सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित के घर

जमीनी विवाद में भाजपाइयों द्वारा की गई फायरिंग मामले में अब हुई राजनीति शुरू। सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित के घर

 

मनोज शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ आगरा 

 

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज में जमीनी विवाद में भाजपा जिला मंत्री के भाई और अन्य सहयोगियों द्वारा फायरिंग करने और 5 लोगों के घायल होने का मामला अब गर्माता जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित पक्ष के घर पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और विधायक ब्रजेश कठेरिया ने पीड़ित पक्ष से मुलाकात के बाद जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि सत्ताधारी लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के चलते मैनपुरी पुलिस प्रशासन मामले में कार्यवाही नहीं कर रहा है। पूर्व एमएलसी द्वारा जिला प्रशासन के मामले में कार्यवाही न करने पर मामले को सदन में उठाकर जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने की चेतावनी भी दी है। 

 

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम शमशेरगंज का है। जहां बीते 11 जनवरी को जमीनी विवाद में भाजपा के जिला मंत्री रामजी दुबे के भाइयों और अन्य लोगों द्वारा फायरिंग कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के भाई समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है। लेकिन अब मामला गर्माता जा रहा है और राजनीतिक मोड़ ले चुका है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा का 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पीड़ित के घर शमशेरगंज पहुंचा था। मामले में कड़ी कार्यवाही न होने पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप और विधायक ब्रजेश कठेरिया ने जहा पीड़ित परिवार को सपा द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया तो वहीं मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। और आरोपी पक्ष के सत्ताधारी पार्टी में होने के चलते कार्यवाही न होने का आरोप लगाया। सपा के प्रतिनिधि मंडल ने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए जहां पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की आवाज उठाई तो वहीं पीड़ित परिवार को पुलिसिया सुरक्षा प्रदान करने के अलावा 5-5 लाख रुपए इलाज हेतु दिए जाने के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Comment As:

Comment (0)