
Chhattisgarh news
डॉ. राजेश पुरोहित को बाल दिवस पर पटना की साहित्यिक संस्था गूँज कलम की ने किया सम्मानित
खेमेश्वर पुरी गोस्वामी,8120032834
पटना : भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान निवासी देश के सुप्रसिद्ध कवि साहित्य्कार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को काव्य लेखन के क्षेत्र में पटना की साहित्यिक संस्था गूँज कलम की द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर आयोजित साप्ताहिक काव्य प्रतियोगिता में श्रेष्ठ लेखन के लिए बाल दिवस सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. पुरोहित को यह सम्मान गूँज कलम की साहित्य संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता आर्या द्विवेदी,डॉ.कवि कुमार निर्मल अध्यक्ष पुष्पा निर्मल महासचिव संयोजिका रुचिका राय के कर कमलों से प्रदान किया गया। पुरोहित को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित होने पर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व रचनाकारों ने बधाइयां प्रेषित की है।