बंजर भूमि में आगामी विधानसभा चुनाव में लगेगा सपा का वृक्ष

गोपाल चतुर्वेदी मंडल ब्यूरो चीफ मथुरा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में की घोषणा

सपा के जिला कार्यालय में बनाये जाएंगे संविधान स्तंभ

भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान

जिला समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव कहा कि पार्टी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पीडीए के फार्मूला पर चलकर भाजपा को प्रदेश से उड़ा फेंकेगी। उन्होंने पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भरोसा दिया है कि वे मथुरा की बंजर भूमि पर कम से कम एक वृक्ष सपा का रोपित करके प्रदेश में सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। जब से सपा का गठन हुआ है तब से लेकर अभी तक सपा एक भी सीट मथुरा से नहीं जीत सकी है।
गुरुवार को सौंख रोड पालीखेडा के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है कि सभी जिले के पार्टी कार्यालयों में संविधान स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। ताकि कार्यालय में घुसने वाले कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा ध्यान में रहे। उन्होंने कहा कि शीघ्र में जनपद में कर्मठ व नौजवानों को पार्टी संगठन में स्नान दिया जाएगा। वहीं पार्टी के बुजुर्ग नेताओं की राय लेकर जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सपा की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। सपा की अखिलेश सरकार के कार्यकाल मे सभी वर्ग के लिए कार्य किए। आज प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार के दौरान नौजवान, किसान, व्यापारी हरकोई परेशान है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही हैं। किसानों का खाद पर मंहगाई बढ़ गई है। खाद का कट्टा अब 50 किलो की जगह 40 किलो का रह गया। उसके रेट भी बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने अधिकारों के लिए धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। वहीं सेना में अग्निवीर योजना लाकर सेनिकों के साथ धोखा किया है। केन्द्र में सपा की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना समाप्त होगी। सभी सैनिकों को स्थाई किया जाएगा।
वार्ता के समय पूर्व विधायक हुकम चंद्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष रवि यादव्र पूर्व राष्ट्रीय सचिव विरोर गौतम, महेन्द्र चौधरी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद मुन्ना मलिक, मुरारी लाल कटारा, कमरूद्दीन, प्रहलाद यादव, सेरश यादव, वीरन्द्र सिंह बौद्य, दिनेश यादव, संदीप दिवाकर, सुरेश यादव, नरेश यादव, वैभव गौस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!