पुलिस नक्सल मुठभेड़ – 5 नक्सली ढेर,2 जवान घायल, मुख्यमंत्री कर रहे मानिटरिंग

न्यूजलाइन नेटवर्क, स्टेट ब्यूरो

बस्तर : उत्तर अबूझमाड़ में आज हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादियों को ढेर करने में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। आज हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!