
ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली।
सिंगरौली/मध्य प्रदेश। सरई बाजार तिराहे में करीब एक घंटे लोग जाम में फसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आए दिन लगने वाले इस तरह से जाम की समस्या पर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रहा है। सरई बाजार में बस, ऑटो, प्राइवेट वाहन के कारण जाम लगा जाता हैं। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह से बाजार तिराहे पर यूनियन बैंक के निकट व बाजार में जाम लगता है। जिसका मुख्य कारण मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा व मार्ग किनारे खड़े वाहन बने हुए हैं। इससे जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।