न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रमशः मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली, यमुना स्पोर्ट्स कंपलेक्स नई दिल्ली, खेल गांव नई दिल्ली, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, नोएडा कंपलेक्स स्टेडियम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स ईस्ट विनोद नगर नई दिल्ली, नोएडा इंदौर स्टेडियम, में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया था। ये प्रतियोगिताएं 02 दिसंबर 2024 से 04 दिसंबर 2024 तक चली। जिसमें 20000/ खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।
प्रतियोगिता के क्रम में नई दिल्ली के “यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स” में आयोजित डी.ए.वी. स्कूल की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के राजवीर सिंह ने अंडर 14 आयु वर्ग कांस्य पदक जीतकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की एवं क्रिकेट अंडर 17 आयु वर्ग में सक्षम सिंह ने प्रतिभाग किया जिसमें उसने रजत पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए डी.ए.वी. खड़िया वेटलिफ्टिंग में समर्पित कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया एवं अंडर-19 फुटबॉल में रजत पदक हासिल किया। अंडर 14 छात्र वर्ग आयुष कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
डी.ए.वी. परासी बालिका वर्ग अंडर 17 कबड्डी में रजत पदक, भारतोलक में रजत पदक, एवं अंडर-19 में स्वर्ण पदक प्राप्त हुए एवं बालक वर्ग अंडर 14 एवं 19 भारतोलक में रजत पदक, फुटबॉल बालक वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुए, डी.ए.वी. विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 02 दिसंबर 2024 से 04 दिसंबर 2024 तक तीन दिवसीय अंडर 14 /17 एवं 19 की जिसमें डीएवी विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की अंडर 17 क्रिकेट, डी.ए.वी. रॉबर्ट्सगंज एवं तीरंदाजी में रजत पदक, एवं कांस्य पदक प्राप्त हुए। अतः खिलाड़ियों की इन उपलब्धियो पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/ए. आर.ओ. डॉo अंकुर भाटिया व विद्यालय के शिक्षकों द्वारा खुशी जताते हुए बधाई दी। विद्यालय टीम के कोच सुनील कुमार, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार, मनोरंजन शर्मा, अखिलेश कुमार, वह टीम मैनेजर के रूप में रागिनी मिश्रा एवं प्रतिमा शर्मा मौजूद रहे।