मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्र फूलवारी साधन सहकारी समिति का किये औचक निरीक्षण
न्यूजलाईन नेटवर्क डिप्टी ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डॉ0 मुथुकमार स्वामी बी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निवार्चन आयोग द्वारा चिन्हित सुपर चेकिंग फार्मों का बूथों पर स्थलीय सत्यापन किया गया। इस अवसर पर रोल ऑब्जर्वर ने बूथ संख्या-193 कम्पोजिट विद्यालय सारंग, बूथ संख्या-47 कम्पोजिट विद्यालय जोगिनी में सुपर चेकिंग फार्मों का स्थलीय सत्यापन किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी घोरावल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस दौरान मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्र फूलवारी साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षक के दौरान मौके पर केन्द्र प्रभारी धीरज कुमार सचिव उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र फुलवारी पर मंयक सिंह निवासी-पुरखास घोरावल के धान 55.60 कु० की खरीद की जा रही थी कय केन्द्र पर 92 किसानों से 5194.40 कु० की खरीद की जा चुकी है। कय केन्द्र पर खरीद चल से किसान से कय केन्द्र पर उपलब्ध किसानों के सुख सुविधा के बारे में पूछा गया तो किसानों द्वारा बताया गया कि कय केन्द्र पर धान कय एवं किसानो से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण है और किसानों से अपील की गयी कि क्रय केन्द्रो पर मानक के अनुरूप ही धान विकय हेतु लेकर आये। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर द्वारा एजेन्सियो के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी क्रय केन्द्रो पर धान के खरीद से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रखे, जिससे किसानो को धान विक्रय करने मे समस्या उत्पन्न न हो।