न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्ला पाथर में आयोजित पठन पाठन सामग्री, कंबल वितरण, समारोह के मुख्य अथिति नवीन चंद शर्मा एरिया फाइनेंस मैनेजर एनसीएल ककरी परियोजन अपने उद्बोधन में कहा जरूरत मंदो की सहायता ही सच्ची मानव सेवा है अनामिका स्मृति सेवा संस्थान के इस सराहनीय पहल से जरूरत मंदो को सीधे लाभ मिलेगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अखिलेश कुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान विगत बारह वर्षों से विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन सामग्री के साथ यूनिफॉर्म, स्वेटर गरीब और निसहाय महिलाओं को कंबल, साड़ी वितरीत करतेआ रहा हैं। संस्थान के संस्थापक बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि अपनी पुत्री अनामिका के स्मृति में उसके विचारों को दृष्टिगत रखते हुए गरीब, असहाय लोगों की मदद की जाती है। इससे पूर्व अनामिका चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
इस शुभ अवसर पर जय प्रकाश सिंह जिला संवाददाता ए एन आई, अरविंद प्रकाश मालवीय ( संपादक ) अखंड भारत, प्रमोद शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता अनामिका जायसवाल मंडल अध्यक्ष महिला, मोनिका दुबे, मनोज कुमार सिंह सहायक अध्यापक, राजीव केसरी, वर्षा रानी, सुषमा, सुमन लता, राम चंद्र यादव शिक्षामित्र, लक्ष्मी कुमारी, रविया बेगम, आदि लोग उपस्थित रहे।