
न्यूजलाईन नेटवर्क- तहसील संवाददाता रिपोर्ट
ओबरा/सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत के प्रीतनगर गड़ईडिह स्थित श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन सुना। कथा वाचक पं. दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के जन्म की महिमा, उनके आगमन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान भक्तों ने भजन और कीर्तन के माध्यम से अपने आराध्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भगवान श्रीराम के जन्म के समय का दृश्य अत्यंत भावुक और भक्तिमय रहा।
गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया गया, और ‘श्रीराम जन्म’ का उत्सव आरती व घंटा-घड़ियाल के मधुर ध्वनि के साथ संपन्न हुआ वहीं भगवान श्रीराम जन्म की मनमोहक झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए कथा के आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में अध्यात्मिक जागृति फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आगामी दिनों में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं और वनगमन की कथाएं प्रस्तुत की जाएंगी। भक्तों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कथा के माध्यम से न केवल भगवान श्रीराम की लीलाओं को समझने का अवसर मिल रहा है, बल्कि यह समाज में सकारात्मकता और शांति का संदेश भी दे रहा है।संचालन मनोज चौबे ने किया।
इस मौके पर त्रितिय दिवस के मुख्य यजमान बबलू सोनी रिंकी सोनी के साथ ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा, चेयरमैन उस्मान अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नवल किशोर चौबे, संजीव त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, धुरंधर शर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी, राजेश शाहनी, विमल शाहा, हनुमान दास गुप्ता, आरती चौबे, रितू अग्रहरी, लालजी मिश्रा, संदीप अग्रवाल, हंसराज शुक्ला, अरविंद उपाध्याय, विकास चौबे, राहुल सिंह, मनीष सिंह, भोला जायसवाल, संजय केशरी, दीनदयाल सिंह, संदीप पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, पिंटू मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे।