
न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी चितरंगी/सिंगरौली।
सिंगरौली जिले के NCL के अंतर्गत काम करने वाली डीबीएल कंपनी के कर्मचारियों ने PLI बोनस की मांग को लेकर निगाही प्रोजेक्ट में गेट पर चक्का जाम कर दिया। जिससे निगाही प्रोजेक्ट में आवा गमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। डीबीएल कर्मचारियों का आरोप है कि 31 मार्च को ही डीबीएल के कर्मचारियों का काम खत्म हो गया है। इसके बावजूद कंपनी ने आज दिन तक PLI बोनस नहीं दिया। जिसकी मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने बोनस नहीं दिया जिससे मजबूर होकर कर्मचारियों ने निगाही प्रोजेक्ट में चक्का जाम कर दिया।
दरअसल सिंगरौली जिले में NCL के अंतर्गत कई ओबी कंपनियां काम करती है। उन्हीं कंपनियों में से एक कंपनी डीबीएल (दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड) भी है। डीबीएल में काम करने वाले करीब 1800 कर्मचारियों का 31 मार्च 2024 को ही काम खत्म हो गया है। काम खत्म होने के 06 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन कर्मचारियों का अभी तक PLI बोनस नहीं मिला है। सभी कर्मचारियों ने कई बार कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर बोनस की मांग की। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने एक भी नहीं सुनी। इसके बाद कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को भी सूचित किया और कई बार कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर भी बोनस देने की मांग की।
लेकिन डीबीएल कंपनी के अधिकारियों और प्रबंधन ने बोनस नहीं दिया। जिससे आक्रोशीत कर्मचारियों ने निगाही प्रोजेक्ट में गेट के सामने चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर NCL और डीबीएल के कंपनी प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची तहसीलदार ने कर्मचारियों को समझाइए दी। और कंपनी प्रबंधन को 05 जनवरी को बोनस की राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म किया।
डीबीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सिंह का कहना है कि एनसीएल ने अभी तक डीबीएल कंपनी का करीब 4 करोड़ 95 लाख की राशि का भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते वह कर्मचारियों का बोनस भुगतान नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि अभी तक पेमेंट क्यों नहीं किया है। जैसे ही पेमेंट आता है। हम कर्मचारियों का भुगतान करेंगे। बाकी भुगतान कर्मचारियों का कर दिया गया है। हालांकि अब जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन ने यह नियत कर दिया है कि 05 जनवरी 2025 को सभी कर्मचारी के बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।