साहबजादों की याद में मनाया गया वीर बाल दिवस।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सिंगरौली/मध्य प्रदेश। सिक्खों के 9वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान को समर्पित 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पर्व की तरह मानाने का आह्वान 2022 में किया था तब से भारतीय जनता पार्टी 26 दिसंबर के इस दिन को साहबजादों की याद में वीर बाल दिवस के रूप में मनाती हैं। गुरु गोविंद सिंह का पूरा परिवार लगभग 400 वर्षों पूर्व मुगल अत्याचार के विरुद्ध संघर्षों में बलिदान हो गया था। गुरू गोविन्द सिंह समेत चारों साहबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार‌ सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और साथ में उनकी मां माता गुजरी मुगल अत्याचार के विरुद्ध संघर्षों में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। जिसमें  बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को मुगल शासक औरंगजेब ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया था तथा माता गुजरी ने ठंडे बुर्ज में अपने प्राण त्याग दिए थे।

वीर बाल दिवस का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व एवं निर्देशक में प्रत्येक मंडलों में मनाया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के गुरुद्वारों में जाकर वीर साहबजादों को नमन किया तथा गुरुवाणी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।मंडल बैढ़न में बिलौंजी मेंन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक रामनिवास शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जिलामंत्री राजकुमार दुबे, वरिष्ठ नेता गिरीश द्विवेदी, संतोष वर्मा, संपत शाह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मत्था टेका तथा साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी प्रकार सिंगरौली मंडल में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी की अगुवाई में आइटी सेल संयोजक सुरेश गिरी, मंडल महामंत्री किरन सागर, आलोक जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और साहबजादों को नमन किया। जिले के अन्य मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में वीर साहबजादों की वीरता तथा उनके बलिदान के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों के बीच परिचर्चाएं हुईं तथा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!