![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2024/12/1000256966-1200x539.jpg)
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट
सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। सरई तहसील अंतगर्त झारा स्थित खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदा गया धान प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो रहा है। खुले आसमान के नीचे रखे गए धान को बारिश से बचाने के लिए कोई ठोस उपाय नही किए गए। नतीजतन बेमौसम बारिश में धान के बोरे भीग चुके हैं जिससे फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ने का खतरा मड़रा रहा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने धान की सुरक्षा के लिए न तो तिरपाल की व्यवस्था की और न ही किसी प्रकार का शेड बनाया। किसानों ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी मेहनत की फसल को इस तरह खराब होते देखना बेहद पीड़ादायक है। एक किसान ने कहा हमने अपनी फसल को बेचने के लिए केंद्र पर भरोसा किया। लेकिन यहां हालात बदतर हैं। प्रशासनिक उदासीनता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
खरीदी केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि संसाधनों की कमी के कारण तिरपाल नहीं लगाया जा सका। किसानों ने प्रशासन से तत्काल धान की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है। यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।