भाजपा कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी की उपस्थिति में बैठक आयोजित

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली :
भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ,मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

बैठक के दौरान आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी की रणनीतियों को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान तेज़ करने का आह्वान किया गया।

तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और डबल इंजन सरकार के सुशासन से प्रेरित जनकल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले वर्षों में विकास और कल्याण की जो नीतियां लागू की हैं, वे हर वर्ग के जीवन को बेहतर बना रही हैं। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और आगामी चुनावों के लिए प्रतिबद्धता जताई।

बैठक का समापन पार्टी के सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ के साथ हुआ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!