न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट – अरविन्द प्रकाश मालवीय

सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। पिछले एक सप्ताह से ऊर्जाधानी में सूर्य देवता आसमान से आग उगल रहे हैं आलम यह है कि लगातार गर्मी जोर पकड़ रही है। जिससे ऊर्जाधानी वासियों का हालत खस्ता है। आलम यह है कि पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। जबकि न्यूनतम 28 तक है। गौरतलब है कि नौतपा के समय करीब-करीब एक दिन भी तपा नही है। बल्कि ऊर्जाधानी में बीच-बीच में बारिश भी होती रही। जिसके चलते इस वर्ष नौतपा नही तपा। लेकिन नौतपा के समाप्त होते ही आसमान से सूर्य देवता आग उगलना शुरू कर दिये हैं। आलम यह है कि सुबह 8:00 बजे से चिलचिलाती धूप भी तीखी लगने लगती है। 10-11 बजे दिन के बाद घरों के निकलना मुश्कि ल हो जाता है। वही दोपहर होते-होते प्रचण्ड गर्मी का ऐहसास होने लगता है और इस दौरान कूलर पंखे भी गर्म हवा फेंकने लगते हैं। इतना ही नही छतो पर रखी टंकियों के पानी भी गर्म हो जा रहे हैं। बैढ़न के गनियारी निवासी दिलीप शुक्ला बताते हैं कि इन दिनों प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। ऊपर से उमस ने और ज्यादा हाल बेहाल कर दिया है। पंखे-कूलर काम नही कर रहे हैं। और सुबह 10:00 बजे के बाद टंकी के पानी से स्नान करना भी मुश्किल हो गया है। वही बिलौंजी निवासी मिथिलेश शाह का कहना है कि इतनी प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है कि दोपहर से लेकर शाम तक घरों में रहना मुश्किल हो गया है।इधर प्रचण्ड गर्मी के चलते मुख्य शहर बैढ़न के प्रमुख मार्ग दोपहर के समय सूनी हो जा रही है। वही लू का भी असर दिख रहा है। लू के चपेट में आने से बच्चे एवं बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। फिलहाल जिले में पड़ रही प्रचण्ड गर्मी से कब राहत मिलेगी, अभी इसपर कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिन रविवार तक में बारिश की संभावना है। लेकिन इस दौरान प्रचण्ड गर्मी व चिलचिलाती धूप व उमस के आगे हर कोई बेवस नजर आ रहा है और ऊफ इतनी भीषण गर्मी, जहां कूलर-पंखे भी काम नही कर रहे हैं। इससे कब निजात मिलेगी और मानसून कब दस्तक देगा, इसी बात को लेकर लोगबाग चर्चाएं करने लगे हैं।