खुशबू साकेत ने रूस में गूंजाया भारत का नाम, मास्को वुशु चैंपियनशिप में जीते दो कांस्य पदक।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी।

चितरंगी/ सिंगरौली। सिंगरौली की होनहार बेटी खुशबू साकेत ने रूस की राजधानी मास्को में आयोजित मास्को वुशु स्टार अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। खुशबू साकेत, पिता शुकुल प्रसाद साकेत की बेटी हैं, जिन्होंने 01 जून से 07 जून 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और निम्नलिखित स्पर्धाओं में पदक प्राप्त किए :-
विंगचुन – कांस्य पदक
ड्यूलियन विथ वेपन – कांस्य पदक
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुशबू का पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, प्रशिक्षक गणेश सिंह, तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग से धीरज डोंगरे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा:- “खुशबू जैसी बेटियाँ समाज की असली प्रेरणा हैं। सीमित संसाधनों में रहकर भी उन्होंने अथक मेहनत और संकल्प के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की पताका फहराई है। उनकी यह उपलब्धि जिले की बालिकाओं व युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।” यह सफलता सिंगरौली जिले के लिए गर्व की बात है और क्षेत्र के खेल विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!