सिंगरौली पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 40 लाख कीमत के कुल 328 गुम मोबाइल को किया बरामद।

मोबाइल पुनः पाकर लौटी लोगों की मुस्कान

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट – अरविन्द प्रकाश मालवीय

सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में विगत प6 माह में 328 गुम मोबाइल की रिकवरी कराई गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोबाइलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल सिंगरौली को मिले थे। सायबर सेल द्वारा वर्ष 2025 में विगत 06 माह में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 328 नग मोबाईल कीमत लगभग 40 लाख रुपये के बरामद कर विभिन्न आवेदकों को उनके गुम हुए मोबाईल फोन कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला व पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा लौटाये गये।
पुलिस के अनुसार मोबाईल अधिकतर साप्ताहिक बाजार में लापरवाही से गिरने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भूलने एवं आवागमन के समय जेब से गिरने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। जिसके परिणामस्वरूप गुम मोबाईल प्रदेश के विभिन्न जिलो के सायबर सेल एवं पुलिस थानो की मदद से प्राप्त किये गये है। उपरोक्त मोबाईल खोजने में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अराधना तिवारी, आ. प्रशांत केशरी, वीरन सिंह ठाकुर, नंद किशोर रूहैला, 261 राहुल सिंह कुशरो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!