सुशीला सिंह बनीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकां संघ की जिलाध्यक्ष।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी 

 चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली जिले में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्यप्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने सिंगरौली जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संघ की प्रदेश मंत्री रीता रवानी के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता त्रिपाठी के निर्देशन व संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष के उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला सिंह निवासी अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर-4 को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की बैठक गत दिवस सामुदायिक भवन वैढ़न में आयोजित की गई थी। जिसमें बीएमएस के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की थी। मप्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के लिए जिलाध्यक्ष सुशीला सिंह के अलावा रेशमा सिंह, प्रमिला वर्मा, तारा कुशवाहा, फूलकली शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला मंत्री नीलम शर्मा को और करूणा सेन व श्रद्धा पांडेय, पुष्पा साकेत, शक्तिपाल को सहामंत्री, प्रभा पनिका को कोषाध्यक्ष व आधा दर्जन से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकताओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!