
बारिश सीजन तक सिवरेज एवं मिट्टी के नही होंगे संबंधित कार्य, हर गरीब तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं।
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट – अरविन्द प्रकाश मालवीय
सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सोमवार को ननि अध्यक्ष कक्ष में पत्रकारों से मुखातिब होते हुये ननि क्षेत्र के विकास को लेकर कहा कि सिंगरौली ननि क्षेत्र में विकास तेजी से बढ़ रहा है। जहां विकास होता है, वहां आरोप-प्रत्यारोप चलता है। पाण्डेय ने कहा कि इस वर्ष मानसून समय से पूर्व आ गया है जिस तरीके से तैयारी करनी चाहिए, उस तरीके से तैयारी नही हो पाई थी, लेकिन मैदानी अमला मानसून को देखते हुये अपनी तैयारी कर ली है। शहर में बारिश के चलते कई जगह नालियां जाम हो गई थी, लोगों के घरों में पानी जा रहा था, जल जमाव की समस्या बन रही थी। ननि अमला तेजी से काम किया और जल जमाव, नाली जहां जाम थी उसे साफ कराया। व्यवस्था में कोई कमी नही होने दिया जा रहा है। बारिश के चलते लोगों का सुझाव आया कि सड़क के किनारे पाईप लाईन, सिवरेज, गैस पाईप डालने के लिए खुदाई की जा रही है। जिसके चलते सड़क पर कीचड़ के साथ वाहन फंस रहे हैं। ननि अध्यक्ष ने सुझाव को जायज माना, तत्काल निर्देश दिये गये कि बारिश तक मिट्टी खुदाई के कार्य नही होंगे। वही पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधान मंत्री आवास, आयुष्मान सहित कई ऐसी योजनाएं संचालित की गई हैं। जिनका लाभ नगरीय क्षेत्र में शत-प्रतिशत आम जनता को मिल रहा है।
महानगरों की तर्ज पर सिंगरौली का होगा विकास:- सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र में विकास तेजी से बढ़ रहा है। महा नगरों के तर्ज पर सिंगरौली चहुमुखी विकास कर रहा है। मोरवा विस्थापन को लेकर ननि अध्यक्ष ने कहा कि मोरवा विस्थापन के चलते बैढ़न मुख्यालय में जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, ऐसे में कई कॉलोनी बढ़ रही हैं। सभी कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि सभी कॉलोनियों का सही तरीके से विकास किया जाये। इसके लिए सरकार भी तत्पर्य है। वही स्वच्छता को लेकर कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा स्वच्छता पर भी शिकायत मिल रही है। शिकायतों का निराकरण त्वरित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारिश से कोई परेशान न हो, जल जमाव स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन की टीम गठित की जा रही है।