
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट- अरविन्द प्रकाश मालवीय
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने अवगत कराया है की उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ के निर्देशानुसार हज सत्र 2026 की घोषणा कर दी गयी है। अवगत कराया गया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज पॉलिसी 2026 की घोषणा के बाद ऑनलाइन हज आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट http://hajcommitee.gov.in व हज सुविधा एप पर जुलाई-2025 के द्वितीय सप्ताह से उपलब्ध कराया जाएगा। हज-2026 (1447हि0) की आवश्यक तैयारियों हेतु निम्न निर्देश व समय सीमा निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया की इच्छुक आवेदक प्रथम किस्त के रुप में रु 1.5 लाख की व्यवस्था रखें,. हज-2026 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है।
हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। हज-2026 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2026 तक होना आवश्यक है।. जो इच्छुक आवेदक हज-2026 की यात्रा हेतु नये पासपोर्ट का आवेदन कर रहे हैं उनको सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुरुप अपने पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।