उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज में महिला जनसुनाई जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल 09 जुलाई।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट- अरविन्द प्रकाश मालवीय

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। प्रभारी अधिकारी प्रो0 जनपद सोनभद्र ने अवगत कराया है कि सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ  गीता विश्वकर्मा का जनपद सोनभद्र में 09 जुलाई  2025 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि  सदस्य महिला आयोग द्वारा  09 जुलाई, 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे महिला जनसुनवाई जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता चौपाल ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज  में किया जायेगा। इस दौरान सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी  जागरूकता चौपाल कार्यकम का आयोजन ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज में किया जायेगा। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण हित मैं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!