मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत  छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी


न्यूज़ लाइन नेटवर्क
फर्रुखाबाद राहुल सिंह राठौर

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम ने आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज नगला घुरुआ में बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े विषयों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। थाना शमशाबाद एंटी रोमियो टीम ने जूनियर हाई स्कूल शमशाबाद में छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस 102 और अग्निशमन 101 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के एनकेपी इंटर कॉलेज में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करना चाहिए।थाना शमशाबाद क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद विकासखंड शमशाबाद की छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत अभियान चलाकर जागरूक किया और छात्राओं को सर्तक रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने शमशाबाद बाजार में आई महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।
जहानगंज थाना पुलिस ने भी मिशन शक्ति 5.0 की गाइडलाइंस के बारे में  छात्राओं को किया जागरूक। पुलिस ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आपको परेशान करे तो आप अपने अधिकारों का प्रयोग अवश्य करें। और पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112  आपात स्थिति में पूरी सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 छात्राओं के अधिकारों और सुरक्षा के लिए विमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर  महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ अपराधों और उत्पीड़न  एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!