सामूहिक श्रीराम कथा को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, मगन हुए श्रद्धालु

धर्मेंद्र मिश्रा, न्यूज़लाइन नेटवर्क, प्रतापगढ़ :
जनपद के लालगंज नगर के अझारा वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के समीप आयोजित सामूहिक श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा विंध्याचल देवी धाम से इनहन भवानी होते हुए घुइसरनाथ धाम पहुंची। बाबा धाम में पताका पूजन के बाद श्रद्धालु भजन संकीर्तन के साथ लालगंज नगर के हरिहरमंदिरम पहुंचे। यहां से शोभा यात्रा कथास्थली पहुंची। कथाव्यास गोविंदभाई जी महराज के मुखारबिंद से आज शनिवार से श्रीराम कथा श्रद्धालु सुनेंगे। शोभा यात्रा में श्रीराम नाम का जयकारा भी गूंजता दिखा। वहीं जगह जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भगवान श्रीरामचंद्र की झांकी तथा देवी देवताओं के चित्रों पर पुष्पवर्षा भी की। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं श्रीराम नाम संकीर्तन में भावविभोर दिखी। नगर तथा वार्डो में शोभा यात्रा को श्रद्धालु अपलक निहारते भी दिखे। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद धर्मपाल, साहित्यकार अनूप प्रतापगढ़ी, पं. देवानंद मिश्र, अधिवक्ता अवनीश दुबे, पूर्व प्रधान विद्याशंकर मिश्र, प्रियम मिश्र, राजभान तिवारी, मुरारी मोहन मिश्र, सत्यम मिश्र, बड़े लाल मिश्र, महेश मिश्र, शिवम मिश्र, कुलदीप तिवारी, ललित तिवारी, अंकित तिवारी, कमलेश मिश्र, अजय मिश्र, आशीष, अभय दुबे राजा, विनीत मिश्र, विनय कुमार मिश्र आदि रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!