लोरमी नगर पालिका में खिला विकास का कमल, जनता ने डबल इंजन के विकास कार्यों पर जताया भरोसा : डिप्टी सीएम अरुण साव

भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने जीता जनता का दिल,कांग्रेस को दी पटखनी

अटल विश्वास पत्र के सभी वादे को करेंगे पूरा, लोरमी शहर का होगा सर्वांगीण विकास : डिप्टी सीएम अरुण साव

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
लोरमी :
लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा जी की प्रचंड मतों से जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 2456 वोटों से हराया है। इसके साथ ही भाजपा के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी हाइस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल लगाकर झूमे और सभी को बधाई दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए लोरमी वासियों का आभार जताया। साव ने इस जीत की खुशी में लोरमी में विजय जुलूस रैली निकाली और जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया।

साव ने कहा कि, लोरमी की जनता ने विकास के लिए भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपका यह जनादेश लोरमी के लिए नया सवेरा लेकर आया है। लोरमी की देवतुल्य जनता ने सामान्य कार्यकर्ता सुजीत वर्मा जी को बड़ा आशीर्वाद दिया है। उन्हें 2456 वोटों से अध्यक्ष बनाकर इतिहास रच दिया है। वहीं भाजपा को 18 में से 11 पार्षद दिया है, इसके लिए लोरमी की जनता को बहुत बहुत बधाई। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जनता और अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।
विकास के लिए आप लोगों ने कमल खिलाया है। बीजेपी की जीत दिलाई है। हम अटल विश्वास पत्र के संकल्प को पूरा करेंगे। लोरमी शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुविधापूर्ण और विकसित बनाएंगे।

लोरमी में भाजपा के ये पार्षद प्रत्याशी जीते

लोरमी नगर पालिका में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संगीता ध्रुव, आरती धीमर, आलोक शिवहरे जी, डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, पुष्पा देवी यादव, धारणी देवी राजपूत, राजेंद्र सलूजा, सोहन डड़सेना, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!