
पीएम मोदी को 400 कमल की माला में एक कमल दीदी कमलेश जांगड़े का होगा – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
न्यूज़लाइन नेटवर्क, सारंगढ़ बिलाईगढ़
रिपोर्ट – सुरेश रघु
नगर भटगांव में विजय शर्मा ने नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, पूरा देश जानता है देश में एक ही गारंटी चल रहा है मोदी की गारंटी , कहा विकसित भारत के लिए मोदी जरुरी
प्रधानमंत्री मोदी जी का तीसरे कार्यकाल में होंगे और बड़े फैसले – विजय शर्मा
भटगांव : छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक का माहौल काफी गर्म है। तीसरे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग में अब बस सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार को तेज कर रहे हैं। इसी बीच जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने भी चुनाव को तेज कर दिया है। इसी बीच जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर जनता जनार्दन के बीच कमल का फूल खिलाने का आह्वान करने भटगांव मंडल के देवांगन भवन पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस को जमकर घेरा। कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के हक पर डाका डालना चाहती है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के नापाक मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है, इसी अवधारणा को साकार करते हुए मोदी सरकार, गरीबों के हित में सर्वाधिक योजनाएं चलाकर उनके जीवन में उजाला कर रही है। देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है उसे पूरा भी किया और लगातार कर रहे है , अब आप सबकी बारी है कमल पर बटन दबाकर मोदी को तिसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की ।

पीएम मोदी को 400 कमल की माला में एक कमल दीदी कमलेश जांगड़े का होगा। उपरोक्त बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कही। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को चुनाव में बड़ी जीत दिलाने के लिए भटगांव के देवांगन भवन मे लोगों को जागरूक करते हुए मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं को कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरा किस्त की राशि आप सभी महिलाओं के बैंक खाता में आ गया है, चौथी किस्त की राशि 1 जून को आपके खाता में डाल दी जाएगी, ऐसी सरकार कहां है जो महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करती हो, हमारे हम सबके विश्व प्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो विकास किया है, महिलाओं को सम्मान दिया है उन्हे आप और हम सबका सहयोग आशीर्वाद मिलना ही चाहिए।

उन्होंने कहा देश से अलग विधान के साथ चलने वाले कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटाकर भारत में जोड़ने का कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जितने बड़े फैसले हुए है तीसरी पारी में और भी बड़े फैसले देश हित में होने शेष है। उन्होंने कहा हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था वो मोदी जी की गारंटी थी महज तीन माह में विष्णुदेव सरकार ने अपने संकल्प पत्र मोदी गारंटी के प्रमुख गारंटी को पूरा कर दिया है। महतारी वंदन से माताओं के खाते में 1 हजार प्रति माह आने लगे। किसानो का पूर्व का 2 वर्ष का बकाया बोनस आ गया। 21 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा पूरा करते हुए अंतर की राशि 925 रूपये भी एक मुस्त किसानो के खाते में आ गए। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृत हो गया। उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए है। सांसद प्रत्यासी कमलेश जांगड़े जीतकर लोकसभा पहुचंगे तब 400 का आकड़ा पार होगा । मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है उसे पूरा करेंगे तब देश विकसित भारत ,मजबूत भारत बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढेगा । विजय शर्मा ने अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ भटगांव मंडल के कार्यक्रम को सम्बोधित कर भटगांव मंडल की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके 400 सीट जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने अपील की।

विजय शर्मा ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को घेरते हुए कहा कि सभी को मालूम है कि कांग्रेस शासनकाल में गुंडई, भ्रष्टाचार, अराजकता चरम पर थी। पूरे प्रदेश में कई दंगे हो चुके थे। भाजपा की सरकार बनी तो गुंडों को जेल पहुंचाया गया तो दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। कांग्रेस शासन के माफिया आज बिलों में घुस चुके हैं। कांग्रेस मिलकर जनता को बहकाने में जुटे हैं। भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सभी को सावधान रहने की जरूरत है। अपना वोट सुशासन, गरीब कल्याण, अपराध मुक्त शासन देने वाली भाजपा को ही देना है।

सभाओं में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, सुभाष जालान जिलाध्यक्ष भाजपा सारंगढ़ बिलाईगढ़ , जांजगीर चांपा लोकसभा सह संयोजक दिनेश जांगड़े, बलौदाबाजार भाटापारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, श्याम लाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, मंडल मंत्री विशाल चौहान, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रामदुलार साहू, भाजपा मिडिया प्रभारी योगेश केशरवानी, पार्षद प्रतिनिधि लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु, गुड्डा साहू, रविन्द्र सिंह बनाफर, रामनाथ साहू, पंकज सरजाल, पुण्य प्रताप साहू, दिनेश साहू ,जितेन्द्र नेताम, रामकृपाल पटेल, मनोहर सरजाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष झाडूराम चन्द्रा, संजय चन्द्रा, विक्रम कुर्रे, शिव भारती, पंकज केशरवानी, राजू केशरवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेत्तर श्रीवास, तुलसी आदित्य ,देवेन्द्र खुंटे, श्रीलाल हिरवानी के साथ महिला मोर्चा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद लक्ष्मी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सावित्री अजगल्ले, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद नवीन वैष्णव, रंजीता सुरेश रघु पार्षद ,पुष्पा साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती , भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, महामंत्री नीरा डड़सेना, सुनिति साहू, सहित बड़ी संख्या में भटगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे।