केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर कथावाचक सत्यनारायण ने तोखन साहू को दी बधाई

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो

मुंगेली : मा महामाया की नगरी लोरमी विधानसभा ने अनेक बहमुखी प्रतिभा के धनी विशिष्ट जनप्रतिनिधि दिए है।पं गगाप्रसाद उपाध्याय, यशवंत राज सिंह, पं राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, फूलचन्द जैन,बैजनाथ चन्द्राकर, ठाकुर भूपेंद्र सिह, निरंजन प्रसाद केशरवानी,मुनीराम साहू,ठाकुर धर्मजीत सिंह, तोखन साहू और वर्तमान विधायक अरूण साव जी की राजनीतिक मातृभूमि है लोरमी।आज लोरमी विधानसभा और बिलासपुर लोकसभा का भाग्योदय काल है।इस विधान सभा के पूर्व विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह वर्तमान मे तखतपुर विधानसभा के विधायक है।पूर्व विधायक तोखन साहू जी वर्तमान सान्सद और भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री बने है।पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक अरूण साव जी प्रदेश के उपमुख्य मंत्री है।

काफी समय से विकास हेतु प्रतीक्षारत लोरमी विधानसभा के लिए विकास की गाथा लिखने का सुअवसर आया है।तोखन साहू जी और अरूण साव जी दोनो मिलकर प्रदेश, बिलासपुर लोकसभा व लोरमी विधानसभा मे एक लंबी विकास गाथा लिख सकते है।इस अवसर पर समस्त जनता जनार्दन का आभास व्यक्त करते हुए,इन जनप्रतिनिधियो का हार्दिक स्वागत करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है की इन्हे लोरमी और प्रदेश की जनता की अधिक से अधिक सेवा करने उर्जा और शक्ति प्रदान करे।

जयश्रीकृष्ण -डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी शिक्षक व कथावाचक लोरमी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!