राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42734 मामलों का निस्तारण

मऊ / माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आज दीवानी न्यायालय,मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 42734 मामलों का निस्तारण करते हुए 75333555 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 8756763 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश 01 मामलों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. द्वारा कुल 106 मामलों का निस्तारण करते हुए 11615000 की धनराशि दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय 60 वादों का निस्तारण किया गया।
विशेष न्यायाधीश,एस.सी./एस.टी. द्वारा कुल 04 मामलों का निस्तारण किया गया। पॉक्सो कोर्ट द्वारा 27 मामलों का निस्तारण करते हुए 13000 रु0 का अर्थदंड जमा कराया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 प्रथम ने 117 विद्युत सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 1172 मामलों का निस्तारण करते हुए 815400 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 380 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ ने 1889 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 सदर ने 26 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना ने 07 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जू0डि0 कोर्ट सं0-1 ने कुल 78 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 51 मामलों का निस्तारण किया। वही स्थायी लोक अदालत, में 02 मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों एवं बी0एस0एन0एल द्वारा 849 मामलों में निस्तारण किया एवं रु0 52839836 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व न्यायालय द्वारा 37818 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 80 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 67 मामलों का निस्तारित किये गये।

Leave a Reply

error: Content is protected !!