कार्यकर्ता देव दुर्लभ हैं चाहे वो बड़ा पदाधिकारी हो या बूथ का छोटा किंतु महत्वपूर्ण कार्य करने वाला कार्यकर्ता : पुन्नू लाल मोहले

न्यूजलाइन नेटवर्क , मुंगेली ब्यूरो

मुंगेली : बूथों में रहने वाले त्रिदेव व उनकी टीम ही भाजपा के आधार स्तम्भ होते हैं जिनके भरोसे पार्टी को विजय मिलती है। ये बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में कही। उदघाटन संभागीय प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने विधायक पुन्नूलाल मोहले व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया।
अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विस्तृत जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि चुनाव कोई भी हो लोकसभा, विधानसभा या स्थानीय निकाय,प्रत्येक चुनाव में मुख्य कार्य बूथ कमेटी के कार्यकर्ता जिनमें बूथ अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष और वोटर निकालने वाले कार्यकर्ता शामिल हैं ये ही असली कार्य करते हैं चंदेल ने इन्हें त्रिदेव की संज्ञा दी। उन्होंने पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों एवं स्थानीय चुनाव के विषय मे भी मार्गदर्शन दिया।


इससे पूर्व उदघाटन सत्र का शुभारंभ भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अनुराग सिंहदेव एवं अतिथियों ने किया। अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करता है, केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं को घर घर बताता है योजनाओं का लाभ जनता को दिलाकर पार्टी के लिए काम करता है। बूथ की जनता के लिए बूथ का कार्यकर्ता ही नरेंद्र मोदी है वही विष्णुदेव साय है वही विधायक और सांसद है जिसपर वहां के मतदाताओं का भरोसा है। इन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देव दुर्लभ हैं चाहे वो बड़ा पदाधिकारी हो या बूथ का छोटा किंतु महत्वपूर्ण कार्य करने वाला कार्यकर्ता हो वह हर चुनाव में अपनी पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करता है।

मोहले ने कहा कि बड़े चुनाव जिनमें लोकसभा व विधानसभा चुनाव आता है वह हो चुका। कार्यकर्ताओं डबल इंजन की सरकार केंद्र व राज्य में बना दिया है। अब स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं जिनमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत तथा सरपंच एवं पंच के चुनाव होने हैं। छोटा चुनाव ज्यादा कठिन होता है अतः सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव लड़कर सफलता प्राप्त करना है ताकि जनता को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिला सकें।

पूर्व विधायक व अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं विशेषकर अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। स्वागत भाषण करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा की मजबूत सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में देश को शिखर पर पहुँचाने का कार्य किया है।

बैठक में जिले में जिले के दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करने शोक प्रस्ताव शिवप्रताप सिंह ने किया,दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्ताव कोमलगिरी गोस्वामी ने रखा। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन अंजू राजपूत ने, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव धनीराम यादव ने,प्रदेश कार्यसमिति के आगामी कार्यक्रम एवं गतिविधियों की जानकारी गिरीश शुक्ला ने,स्थानीय निकायों के चुनाव तैयारी पर प्रेम आर्य ने बातें रखी। प्रारंभ में राष्ट्रगीत वन्देमातरम माला गुप्ता ने तथा समापन पर राष्ट्रगान श्रीहरि सिंह परिहार ने प्रस्तुत किया।

संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा ने तथा आभार नरेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में जिला कोरग्रुप के सदस्य गण,जिले में निवासरत प्रदेश एवं जिला भाजपा व मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य गण,जिला पंचायत सदस्य गण, जनपद पंचायत व नगर पालिका,नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा 9 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री तथा जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!