
भोपाल। सीहोर जिले के शाहगंज के पास अमरगढ़ वाटर फॉल में भोपाल का परिवार फंस गया। परिवार के 5 सदस्य रविवार को पिकनिक मनाने के लिए वाटर फॉल पहुंचा था। लौटते समय नदी में पानी बढ़ गया और परिवार वहीं फंस गया। एडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने में जुटी है। भोपाल के एयरपोर्ट रोड के पास रहने वाले अशोक माहेश्वरी परिवार के साथ अमरगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम को सभी वापस लौटे रहे थे। तभी नदी में पानी बढ़ गया और सभी वहीं फंस गए। अशोक ने बताया कि पिछले 3 घंटे से फंसे हैं। परिवार के 5 लोग आज यहां आए थे। लौटते समय नदी में पानी बढ़ गया। एनडीआरएफ से मदद मांगी गई है।
मोबाइल की बैटरी जवाब दे रही – अशोक माहेश्वरी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम आ रही है।
हम टीम के संपर्क में है, लेकिन मोबाइल की बैटरी जवाब दे रही है।
मोबाइल डिस्चार्ज हो गया तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हालांकि, अभी सुरक्षित है।
भोपाल से 65 किलोमीटर दूर है झरना अमरगढ़ का झरना भोपाल से करीब 65 किलोमीटर दूर है। शाहगंज के पास गांव से झरने
तक करीब 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद ही लोग
वहां तक पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। इसलिए लोग यहां जाने के लिए आकर्षित होते हैं। हालांकि, हर साल हादसे का शिकार भी होते हैं। पिछले कुछ सालों में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।