भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ब्यावरा के नेतृत्व में हर हर तिरंगा घर तिरंगा अभियान

गादिया मंडल में ग्राम आगर से ग्राम मलावर तक 6 किलोमीटर की ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकली

मोहन लववंशी, न्यूज लाईन नेटवर्क सारंगपुर राजगढ़ :

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश जिला राजगढ़ ब्यावरा विधानसभा के भाजपा किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री इन्दरसिंह लववंशी और अगर सरपंच श्री अशोक जाट के नेतृत्व में हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत गादिया मंडल में ग्राम आगर से ग्राम मलावर तक 6 किलोमीटर की ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें मुख्यातिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत रहे।

इस तिरंगा यात्रा रैली में सैकड़ो किसानों ने अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर रैली में भाग लिया।जिसमे मुख्य रूप से बलराम यादव अशोक जाट जगदीश जाट सुनील जाट सुरेश जाट छोटी गुप्ता रामलाल नेताजी मिश्रीलाल लववंशी लखन लववंशी गुरुप्रसाद लववंशी अमृतलाल दौलतराम शिवनारायण दिलीप श्रवण बनेसिंह गप्पुलाल रामसिंह दिनेश मांगीलाल जी सहित आदि अन्य सैकड़ो किसान भाइयों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और भारत माता के जयकरो व जय जवान जय किसान के नारों से यात्रा गुंजायमान रही।रैली का समापन ग्राम मलावर में सभी किसान भाईयो को माला पहनाकर किया गया।अंत में सभी का आभार आगर सरपंच श्री अशोक जाट जी किया ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!