5251 दीपों से झिलमिला उठे यमुना के घाट

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने किया दीपदान

राजकुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ मथुरा :

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर सोमवार की रात यमुना के घाट दीपों से झिलमिला उठे। विश्राम घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर 5251 दीपों से रोशनी घाटों की आभा बिखेर रही थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस बार ब्रज में भगवान श्री कृष्ण का 5251 वा जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जिला प्रशासन और आम लोगों के साथ इस महोत्सव को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है। इसी प्रक्रिया में सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान किया गया। इसका हिस्सा बने लोगों ने 5251 दीप जलाए। इस से यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दूर से ही यमुना के घाटों की इस झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान के 5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार जन्मोत्सव में बृजवासी ही नही बाहर से आए भक्तदान भी अपने को इस खास अवसर के लिए आनंदित महसूस कर रहे हैं। मथुरा ही भी वृंदावन में भी दीपदान किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!