
सैनिक को सम्मानपूर्वक दी गई अंतिम विदाई। 10 वर्षीय बेटे सर्वज्ञ ने पिता का किया अन्तिम संस्कार
स्टेट हेड मनोज कुमार शर्मा
मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की देखरेख कर रहे सैनिक की छत से गिरकर कर उपचार के दौरान मौत हो गई।
सैनिक की आकस्मिक मौत से परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।10 वर्षीय बेटे सर्वज्ञ ने पिता का किया अन्तिम संस्कार
परिजनों ने बताया सैनिक हरेंद्र सिंह यादव छुट्टी लेकर घर आए हुऐ थे,छत से गिरने के कारण हादसे में मौत हो गई।
हादसे के समय हरेंद्र अपने दो मंजिला मकान के निर्माण
की देखरेख कर रहे थे। अचानक उनके पैर फिसलने के कारण वह छत से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इलाज
के दौरान आगरा के अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

करहल थाना नगला धोवई निवासी हरेंद्र सिंह यादव कुमायूं रेजीमेंट, दिल्ली में तैनात थे और दो महीने की छुट्टी लेकर घर आए थे। मकान निर्माण के दौरान हुई इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
सेना की कुमायूं रेजिमेंट की टुकड़ी ने गांव पहुंचकर सैनिक को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। 10 वर्षीय बेटे सर्वज्ञ ने पिता को मुखाग्नि दी, जिस पर पूरे गांव में मातम छा गया। सैनिक अपने पीछे 10 साल के बेटे और 12 साल की बेटी अनुष्का को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से गांव और परिवार में गहरा दुख व्याप्त है।