नीतीश की प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा: भावी विधायक सलोनी देवी (बक्सर जिला)

सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में गिर गई है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) महिला प्रदेश अध्यक्ष व भावी विधायक सलोनी देवी ने एक प्रश्न के दरम्यान मीडियाकर्मियों को बताया कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का भविष्य अब यात्रा के जरिए होने लगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार प्रगति यात्रा पर हमला बोला है। सलोनी देवी,नीतीश कुमार की यात्रा को दुर्गति यात्रा बताते हुए कहा नीतीश कुमार की यात्रा से जनता अब उब चुकी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, पलायन बंद पड़े उद्योग धंधे के साथ-साथ जनहित मुद्दों से नीतीश कुमार को कोई सरोकार नहीं। 20 वर्षों के शासन में भी बिहार दूसरे राज्यों से बहुत पीछे है। अब तक उनकी यात्राओं पर दो अरब 25 करोड रुपए खर्च हो चुके हैं। नीतीश कुमार को जनता का डर और बेचैनी सता रही है। जदयू के खिसकते जनाधार से परेशान है। उन्हें आगामी चुनाव में दुर्गति का डर सता रहा है। नीतीश की यह यात्रा दुर्गति यात्रा सह अलविदा यात्रा है। बिहार की जनता बिहार में बदलाव चाहतीं हैं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जल्द ही 243 उम्मीदवार की नामों की घोषणा हमारी पार्टी करेंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!