कोयला श्रमिक सभा (HMS) के तीन दर्जन से अधिक सदस्यों ने ग्रहण किए, राष्टीय कोलियरी श्रमिक संघ (INTUC) की सदस्यता।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। दिनांक 27 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) संगठन कार्यालय जयंत मे संघ के नीति रीति से प्रभावित होकर शाखा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के कोयला श्रमिक सभा (HMS) संगठन के पूर्व अध्यक्ष ललन प्रसाद विश्वकर्मा, शाखा प्रभारी शिव कुमार सहित अपने पैतीस से चालीस साथियों के साथ राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) की सदस्यता ग्रहण किये।

इस अवसर पर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के ललन प्रसाद विश्वकर्मा के साथ शिव कुमार धोबी, देवेन्द्र कुमार गाड़वे, धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शिवानंद, सुभाष बाल्मीकि, भगवान सिंह जाधव, राम कृपाल वैश्य, सुनील कुमार, आमोद कुमार, रंजीत कुमार मेहता, विनोद कुमार, सूरज देव प्रसाद, राम बृज वैश्य एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। इसी क्रम मे जयंत परियोजना से कोयला श्रमिक सभा (HMS) संगठन के पूर्व क्षेत्रीय सचिव कृपा शंकर विश्वकर्मा ने भी सुरेश प्रजापति, अमन कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, भूपेन्द्र पटनकर एवं अन्य साथियों सहित राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) की सदस्यता ग्रहण किये।

राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) के केन्द्रीय महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर० एन० ओझा, केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री एवं इंद्रेश कुमार के द्वारा गमछा एवं फूलमाला से अभिनंदन किया गया। साथ ही संगठन के अन्य केन्द्रीय पदाधिकारियों सहित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के शाखा अध्यक्ष सजी जॉर्ज एवं शाखा संयुक्त सचिव रमेश कुमार गभेल भी उपस्थित रहे।ललन प्रसाद विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) संगठन द्वारा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय शाखा के सचिव पद का दायित्व दिया गया एवं नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के शिव कुमार को कंपनी स्पोर्ट्स प्रमोसन बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया।

सभी के द्वारा राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) के नीति रीति के अनुरूप संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कृपा शंकर विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) संगठन द्वारा एनसीएल आउट सोर्सिंग का प्रभारी मनोनीत किया गया एवं असंगठित क्षेत्र के कामगार साथियों के हित के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (इंटक) को मजबूत बनाने की कड़ी में यह बड़ी उपलब्धि संगठन को प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!