![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/1000216562.jpg)
न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरगांव से लगे मनियारी नदी के पास रामबोड़ रोड पर स्थित लोहे की पाईप बनाने की उद्योग, कुसुम स्टील प्लांट में फैक्ट्री निर्माण कार्य चल रहा था जहां दर्जनों की संख्या में काम करने मजदूर कार्यरत थे तभी अचानक, फैक्ट्री में बनाई गई चिमनी एकाएक भर-भराकर गिर गई है।
![](https://newslinenetwork.com/wp-content/uploads/2025/01/1000216555-2.jpg)
चिमनी के एकाएक गिरने से मजदूर संभल नहीं पाए व दर्जनों मजदूर इस हादसे का शिकार हो गए हैं।
चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर चिमनी के नीचे दबे हुए हैं, एक मजदूर को समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू कर बचाया जा चुका है। चिमनी के नीचे दबे मजदूरों की संख्या और अधिक होने की आशंका है। वहीं जानकारी के अनुसार 8 से 9 लोगों की मृत्यु की भी आशंका है! प्लांट दुर्घटना में प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।