नर सेवा नारायण सेवा ने हर वर्ष की भाँति हजारों गरीबों को किया कंबल वितरित।

न्यूजलाईन नेटवर्क- ब्लॉक संवाददाता – राजनरायण सिंह

चोपन/ सोनभद्र। नर सेवा नारायण सेवा द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जाता है। इसी क्रम में 61वें शनिवार को अपने चिन्हित स्थान पत्रकार संघ कार्यालय पर सर्वप्रथम हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात आर्य समाज स्कूल, चोपन में बढ़ती ठंड को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बृहद पैमाने पर लगभग 2000 पात्र गरीबों को कंबल वितरित किए गए।इस सेवा कार्य में दूर दराज तथा आस पास के क्षेत्रों से आए गरीब और जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए।

कंबल वितरण के साथ ही लोगों को खिचड़ी भी परोसी गई। इस कार्य को सफल बनाने के लिए नर सेवा नारायण सेवा की पूरी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। ऐसे कार्यों के माध्यम से हम समाज के वंचित वर्ग की मदद कर सकते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की भरपूर सराहना की। इस सेवा कार्य से लाभान्वित लोग काफी खुश और संतुष्ट नजर आए। संस्था ने इस मौके पर सभी से अपील की कि वे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। नर सेवा नारायण सेवा अपनी नियमित सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में मानवीय मूल्यों और सद्भावना का संदेश फैला रही है।

वहीं नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने आये हुए समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान करते हुए सफल आयोजन को लेकर सभी सहयोगियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया संचालन श्यामाचरण गिरी एवं दिव्य विकास सिंह विट्टू ने किया| इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा मिश्रा, चेयरमैन उस्मान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, व्यासमुनी पाण्डेय, नवल किशोर चौबे, प्रदीप अग्रवाल, डॉ बृजेश सिंह, अधिवक्ता अमित सिंह, रजनीकांत सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, रामदुलारे खरवार, दया सिंह, जगमंदर अग्रवाल, अजय गोयल, मनीष सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय अग्रहरी, सोनी रावत, हेमलता, धर्मशीला देवी, जितू सिंह, सद्दाम कुरैशी, गोलू सोनकर, बबलू सोनी, मुकेश जैन, नजमुद्दीन इद्रीशी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे| वहीं शांति व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!