अभियान नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत हुआ आयोजन

न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो

मुंगेली : भारत सरकार मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए जा रहे अभियान नई चेतना जेंडर अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मुंगेली के द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं सुरेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 21 दिसंबर 2023, सुखनंदन महाविद्यालय मुंगेली में नवाबिहान एवं चाईल्ड हेल्पलाइन जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अंजुबाला शुक्ला जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण)अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराध (बालकों के देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2012 के बारे जानकारी जानकारी दिया गया। । श्रीमती सीतामणी कच्छप महिला संरक्षण अधिकारी ने नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के रोकथाम, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेजप्रथा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। सुनिता दादवानी केन्द्र प्रशासक ने सखी वन स्टाफ सेंटर हेल्पलाइन एवं महिला संरक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। उमाशंकर कश्यप परियोजना समन्वयक ने चाईल्ड हेल्पलाइन एवं देखरेख संरक्षण के बच्चों के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर कश्यप ने किया गया। कार्यक्रम का आभार श्रीमती डॉ आभा चौबे प्राचार्य सुखनंदन महाविद्यालय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वासुदेव काउंसलर, सुपरवाइजर लक्ष्मी नारायण सोनवानी, हितेशकुमार, उप प्राचार्य डॉ रमाकांत चंद्राकर ,पद्मिनी रात्रि कोमल कुमारी निशाबंजारे,नंदनी देवांगन, बलदाऊ यादव भगाराम निर्मलकर, समस्त स्टाफ एवं बच्चों की उपस्थिति रही। ‌

Leave a Reply

error: Content is protected !!