ग्राम पंचायत बरदघटा बैढ़न में आनंद उत्सव हुआ संपन्न।

न्यूजलाइन नेटवर्क – चितरंगी संवाददाता – आदर्श तिवारी

चितरंगी/सिंगरौली। सिंगरौली आनंद उत्सव कार्यक्रम 2025, मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक पंचायत स्तर और नगरीय क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बरदघटा बैढ़न के शासकीय माध्यमिक स्कूल प्रांगण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश के निर्देशन और सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह की मुख्य आतिथ्य में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्होंने कार्यक्रम में अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान कबड्डी, कुर्सी दौड़, रस्साकसी, बोरा दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए खो-खो, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आनंदक सहयोगियों द्वारा प्रशासनिक कर्मचारियों और अतिथियों के साथ एनर्जिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस उत्सव में राजकुमार विश्वकर्मा, जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग, जनप्रतिनिधि, नोडल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!