
न्यूज़लाइन नेटवर्क, मुंगेली ब्यूरो
मुंगेली : मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेश पाठक के नामांकन के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी प्रत्याशी को शुभकामनाएँ दीं।

तोखन साहू ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शैलेश पाठक को एक योग्य, सक्षम और जनहितैषी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंगेली नगर पालिका विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
मंत्री महोदय ने पार्टी की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नगरों और शहरों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चलाई हैं। उन्होंने आवास, स्वच्छता और शहरी विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।

शैलेश पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें उनके साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू,पुर्व सांसद लखन साहू,भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जो नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए संकल्पित नजर आए। जिन्हें तोखन साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता भाजपा के विकासोन्मुख एजेंडे पर विश्वास करते हुए शैलेष पाठक को अपना समर्थन देगी।