
न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट सिंगरौली।
सिंगरौली/ मध्य प्रदेश। हिंडालको महान में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर HR स्ट्रैटेजी मीट में हिंडालको रेणुकूट, हिंडालको रेनुसागर और हिंडालको महान के HR प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और HR नीतियों को और बेहतर बनाने की रणनीतियां तैयार करना था।
उद्घाटन सत्र:- कार्यक्रम की शुरुआत मेजबान मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ समस्त एच. आर. प्रोफेसनल्स का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन hr प्रोफेसनल्स के लिए संजीवनी का काम करेगी, हम सब अपने कर्मियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और संगठनात्मक विकास में लगातार कार्य कर रहे हैं, HR विभाग केवल प्रशासनिक कार्यो तक सीमित नही है, बल्कि यह किसी भी इकाई को एक सशक्त और समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। इसके बाद क्लस्टर HR हेड जसबीर सिंह ने कहा कि, “HR का काम केवल नियमों का पालन कराना नहीं है, बल्कि संगठन को नए युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना भी है।
नवाचार और तकनीकी समाधान HR के कार्यों को और प्रभावी बना सकते हैं। ”इसके बाद, हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने HR विभाग को किसी भी इकाई की आत्मा बताया। उन्होंने कहा, “बेहतर HR नीति केवल कर्मचारियों की संतुष्टि ही नहीं बढ़ाती, बल्कि इकाई को संचालित करने के लिए मजबूत नींव भी तैयार करती है। यह सम्मेलन अंतर-विभागीय, अंतर-यूनिट और अंतर-व्यापार सहयोग संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है! व्यापार की चुनौतियों और इसके अवसरों को समझना मानव संसाधन के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। व्यवसाय की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट और प्रासंगिक होना आवश्यक है। तकनीकी उन्नयन समय की आवश्यकता है। “सेमेल्टर हेड एस. शशि कुमार ने HR की भूमिका को एक रणनीतिक भागीदार के रूप में बताते हुए कहा, “HR प्रोफेशनल्स को खुद को समय के साथ अपडेट रखना होगा ताकि वे प्लांट संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें और संगठन को प्रतिस्पर्धी बनाए रख सकें।
विशेषज्ञों के विचार:- रेणुसागर के मानव संसाधन प्रमुख शैलेन्द्र सिंह ने HR नीतियों में संशोधन और आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “समय के साथ HR पॉलिसी में बदलाव करना न केवल संगठन की जरूरत है, बल्कि यह कर्मचारियों की जरूरतों और उम्मीदों को भी पूरा करता है।” वहीं, रेणुकूट के ER प्रमुख अजय सिन्हा ने श्रमिकों की भर्ती और उनके अधिकार प्रक्रियाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया, “एक मजबूत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया न केवल सही प्रतिभा को जोड़ने में मदद करती है, बल्कि संगठन की छवि को भी सुदृढ़ करती है। समापन सत्र:- कार्यक्रम का समापन भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यंजनों के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने एकमत होकर इस बात पर जोर दिया कि मानव संसाधनों का सही उपयोग और उनसे जुड़ी चुनौतियों का निस्तारण संगठन की सफलता की कुंजी है। इस HR स्ट्रैटेजी मीट ने HR प्रोफेशनल्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित किया, जहां उन्होंने अपने अनुभव, विचार और सुझाव साझा किए। यह आयोजन हिंडालको के सभी क्लस्टर इकाइयों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेजबान HR प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने भी अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और इस कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंडालको महान की मानव संसाधन विभाग से सुंशान्त गुप्ता, दीपक संकोलिया, नीरज गुप्ता, दीपाली, अर्चना, श्वेता, मोहित, ओ.पी.गेरुला, व बापी डिंडा का रहा।