
न्यूज़लाइन नेटवर्क, डेस्क ब्यूरो
नई दिल्ली – दिल्ली के चहुमुखी विकास के लिए भ्रष्ट और निकम्मी केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। यह चुनाव केवल विधायक बनाने का नहीं बल्कि विकसित दिल्ली के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का है।

उक्ताशय के विचार केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने संगम विहार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चन्दन कुमार चौधरी के समर्थन में साहू राठौर समाज द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपना 27 साल का बनवास खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।समाज के सभी वर्गों को साधने के लिए निरंतर कोशिश की जा रही है।इस कड़ी में संगम विहार विधानसभा में साहू राठौर समाज के द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू , ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, कुशीनगर से विधायक पी एन पाठक, पूर्व विधायक एस सी एल गुप्ता, प्रत्याशी चंदन चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर एस. राहुल, राकेश साहू, बनवारी साहू, ताराचंद साहू, सतीश राठौर आदि मौजूद रहे।