न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। घोरावल विकासखंड के अंतर्गत खजुरौल गांव में फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की प्रांतीय कोर टीम की सदस्य रानी सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष शरीफ अहमद, प्रदेश कोर टीम से अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह, मुख्तार अंसारी के द्वारा एफ.आर.सी.टी. के बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थी जनपद सोनभद्र के निवासी संतोष कुमार ग्राम खजुरौल, पोस्ट पनौली, विकास खण्ड घोरावल, जनपद सोनभद्र के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। बेटी विवाह शगुन योजना में दूसरा सहयोग 10 अप्रैल2025 से शुरू हो रहा है। लाभार्थी जो कि पेशे से एक किसान हैं, उनसे समस्त आवश्यक जानकारी, बैंक खाता विवरण और अन्य समस्त प्रपत्र प्राप्त किया गया।
एफ.आर.सी.टी. के द्वारा प्राप्त होने वाले इस सहयोग के विषय में जान कर संतोष अत्यंत भावुक थेंl उन्होंने एफ.आर.सी.टी. के इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने सगे संबंधियों से एफ.आर.सी.टी. की सदस्यता लेने की अपील की एफ.आर.सी.टी. पदाधिकारियों को अपने घर पर देखकर वें अत्यंत उत्साहित हुए उन्होंने आह्वान किया कि सभी को एफ.आर.सी.टी. के इस पुनीत अभियान से जुड़कर संस्था द्वारा निर्धारित राशि को बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग करना चाहिए। संस्था के संस्थापक महेन्द्र वर्मा की इस महान सोच से अब कोई भी बेटी, किसी पिता या समाज के लिए बोझ नहीं रहेगी।
इस अवसर पर रानी सिंह ने एफ.आर.सी.टी. के पारदर्शी और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में सभी को अवगत कराया। अरुण सिंह कुशवाहा ने कहा कि एफ.आर.सी.टी .परिवार के लगभग 16 हजार सदस्य निर्धारित राशि संतोष कुमार के खाते में भेजकर लगभग 1.50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग करेंगे। भौतिक सत्यापन के इस अवसर पर समस्त टीम के सत्यापनकर्ताओं द्वारा बेटी पूनम पटेल को उसके सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं दी।