सलमान खान ने इन 7 ब्लॉकबस्टर मूवीज को मारी थी लात, स्टारडम पर फिर भी नहीं आई आंच

सलमान खान ने ठुकराई ये 7 बड़ी फिल्में
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 58वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुपरस्टार सलमान खान की उन फिल्मों की हम बात कर रहे हैं जो उन्होंने ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में सुपरस्टार सलमान खान की ठुकराई गईं इन फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था। इसका फायदा किंग खान को भरपूर मिला था। इस लिस्ट में आमिर खान स्टारर मूवी ‘गजनी’ से लेकर शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का नाम है। यहां देखें सलमान खान की इन ठुकराई गईं फिल्मों की पूरी लिस्ट।
बाजीगर
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी बाजीगर ने उन्हें के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया था। हालांकि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे। उनकी जगह निर्देशक अब्बास-मस्तान सुपरस्टार सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सलमान खान ने एंटी-हीरो वाली इमेज के चलते इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में ये रोल शाहरुख खान के हिस्से में चला गया और इसके बाद तो सब इतिहास है।


दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी शाहरुख खान से पहले सलमान खान को ही ऑफर हुई थी। मगर किन्हीं कारणों से सलमान खान ने ये मूवी का ऑफर ठुकरा दिया।

कल हो न हो
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी कल हो न हो में सलमान खान को सैफ अली खान का किरदार ऑफर हुआ था। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान मूवी में शाहरुख खान के साथ सेकेंड लीड में नजर नहीं आना चाहते थे। बाद ये किरदार सैफ अली खान को मिल गया था। जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई और वो कई अवॉर्ड्स झटक ले गए थे।


चक दे इंडिया
इतना ही नहीं, शाहरुख खान की मूवी चक दे इंडिया के लिए भी मेकर्स ने पहले सलमान खान को ही अप्रोच किया था। लेकिन सलमान खान ने इस मूवी का ऑफर भी ठुकरा दिया था।

जोश
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जोश भी पहले सलमान खान को ही ऑफर हुई थी। फिल्म स्टार ने ये ऑफर ठुकरा दिया था। इसकी वजह का तो खैर पता नहीं, मगर कई लोग कयास लगाते हैं कि फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाना नहीं चाहते थे।
गजनी
आमिर खान स्टारर इस फिल्म के लिए भी मेकर्स ने पहले सलमान खान को ही अप्रोच किया था। बल्कि, इस मूवी की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आमिर खान ने खुद सलमान खान का नाम मेकर्स को सुझाया था। मगर सलमान खान ने इस फिल्म को एक्सेप्ट नहीं किया बाद में ये फिल्म आमिर खान की ही झोली में आ गिरी।


इंशाअल्लाह
सुपरस्टार सलमान खान दो दशक बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म इंशाअल्लाह में काम करने वाले थे। मगर क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से सलमान खान ने ये फिल्म छोड़ दी थी। जो इसके बाद से ही ठंडे बस्ते में पड़ी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!