पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों का कोई अवरोध दूर होने वाला है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमान नवाजी में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- इस समय अपने बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। त्योहार आदि की शॉपिंग करने में उम्मीद से ज्यादा खर्च होने की आशंका है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर ले, तो उचित होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रखने के लिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। नई संभावनाएं मिलेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम गंभीरता और ईमानदारी से करें। इस समय तरक्की के योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
करीबी किसी व्यक्ति के साथ हुए विवाद की वजह से सोचने का नजरिया बदलेगा। इस व्यक्ति की स्पष्ट बातों के कारण दुख होगा। जिन बातों को आप जाने-अनजाने में नजरअंदाज कर रहे हैं, वह समझ आएगा। लोगों की आलोचना से डरकर लक्ष्य में बदलाव न करें।
करियर : काम में फोकस बढ़ने से बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए आप खुद को तैयार महसूस करेंगे।
लव : पार्टनर के लिए बदलते हुए विचारों की वजह से तकलीफों से छुटकारा मिलेगा।
हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 4
गणेश जी कहते हैं कि आज चिंता और परेशानी दूर हो सकती है। आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी आस्था और रुचि आपके व्यक्तित्व को और अधिक सकारात्मक बनाएगी। गलत कामों से दूर रहें, परेशानी हो सकती है। उधार के पैसे वापस आने की संभावना कम है। इसलिए झूठे वादों से दूर रहें।
क्या करें: सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
आपके जन्मांक वाली हस्तियां : मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, रतन टाटा, अनुष्का शर्मा, रेखा, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।