नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया

न्यूज़लाइन नेटवर्क, रायपुर ब्यूरो

रायपुर : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें पूर्व कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने नये दायित्व के लिए बधाई-शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिंह ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सिंह 2013 बैच के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद सिंह रायपुर जिले के 21 वें कलेक्टर हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!