रामभक्तों द्वारा मंदिरों व देव मार्गो पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

राममुरारी शुक्ला, न्यूज़लाइन नेटवर्क, फर्रुखाबाद

कस्बा अमृतपुर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा से लेकर प्राचीन स्थल ठाकुर द्वारा तक मार्ग कों स्ववच्छ किया गया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देव मंदिरों पर व देव स्थानो पर प्रधानमंत्री के आवाहन पर स्वच्छता अभियान मिशन चलाया गया।अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य ने बताया है कि 22 जनवरी 2024 कों अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इसलिए मंदिरों व गाँवो का सफाई अभियान भाजपा सरकार ने सम्पूर्ण भारत में शुरू किया है।विधायक सुशील शाक्य ने बताया है कि 22 जनवरी को दीपावली मनाई जाएगी और प्रत्येक घर में भगवान श्री राम के नाम का दीपक जलेगा।मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या रामायण का पाठ होगा।भाजपा विधायक ने बताया कि आज उनके द्वारा प्राचीन स्थल ठाकुर द्वारा मार्ग पर कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया और पूरे मार्ग को स्वच्छ किया गया।कार्यकर्ताओं और राम भक्तों में सफाई अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा गया।राम भक्तों का कहना था कि यह सफाई अभियान मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों तक साल के 12 महीने चलना चाहिए। जिससे देश के सभी देवस्थान स्वच्छ और साफ नजर आए।भगवान राम के अद्भुत और विशाल मंदिर में राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश 22 जनवरी 2024 को दीपावली मनाने जा रहा है।ऐसे मौके पर जब श्री राम की नगरी अयोध्या सजी होगी तो फिर देश में इस सजावट के संदेश को अग्रणी रखना होगा।प्रत्येक घर में दीपक जलाए जाएं और भगवान राम के भजन कीर्तन भी गाये जाएं।सभी राम भक्त अपने हाथों में सफाई अभियान को लेकर झाड़ू लिए हुए थे और देव स्थल तक जाने वाले मार्ग को उत्साह के साथ साफ करने में लगे हुए थे।इस मौके पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य केसाथ अमृतपुर ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी उर्फ़ संजू तिवारी, मंडल महामंत्री नीरज अवस्थी,आलोक बाजपेई, प्रिंस चौहान,राजीव शुक्ला,मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह,मनोज मिश्रा आदि दर्जनों रामभक्त शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!