जैविक खेती अपनाना समय की मांग – हरिप्रकाश वर्मा

जितना रसायनों का बढ़ रहा प्रयोग उतनी ही बढ़ रहीं बीमारियां ,समय की मांग के अनुसार और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती अपनाना बहुत जरूरी

कलान शाहजहांपुर

नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत(ईओएफसी -870) जैविक कृषि गोष्ठी एवं जैविक उत्पादों के प्रदर्शन हेतु जैविक मेले का सहयोगी संस्था फ्यूचर फूड द्वारा विकासखंड कलान के ब्लॉक परिसर में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जैविक खेती करने की प्रक्रिया ,उपयोगिता, मृदा संरक्षण आदि के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। एफपीएस से उपस्थित अरविंद सिंह द्वारा किसानों को जैविक द्वारा उत्पादित खेती के उत्पादों के विपणन के बारे में तथा एफ0 पी0ओ0से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेती में प्रयोग होने वाले रसायनों से हमारे शरीर को भी हानि होती है तथा अनेक ऐसे शारीरिक रोग खेती में प्रयुक्त होने वाले रसायनों के कारण ही बढ़ते जा रहे हैं इसीलिए हम सभी को जैविक खेती को अपनाने के लिए सिर्फ जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। यूपी डास्प से डॉ आशीष सिंह द्वारा समस्त योजनाओं जैसे फसल विविधीकरण तथा नमामि गंगे जरूरी है, आदि के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही जैविक खेती से होने वाले लाभ एवं उसकी उपयोगिता के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। जैविक खेती के उत्पादों की आज देश-विदेश में भारी मांग है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा द्वारा किसानों को जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उन्होंने कहा कि आज के युग में स्वस्थ शरीर एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती अपनाना बहुत जरूरी है क्योंकि जिन रसायनों का प्रयोग हम वर्तमान समय में खेती में करते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है ।अतः हम सभी को अब जैविक खेती की तरफ अपना रुख करना चाहिए और यही समय की मांग भी है। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख कलान एवं ब्लाक प्रमुख मिर्जापुर द्वारा भी जैविक फसल से मानव स्वास्थ्य के बारे में किसानों को अवगत कराया गया। ब्लॉक प्रमुख कलान श्रीमती रुचि वर्मा ने कहा कि पुराने समय में हमारे बुजुर्ग सिर्फ जैविक उर्वरकों का ही प्रयोग करते थे तब उस समय इतनी बीमारियां नहीं थी परंतु आज जब हम हानिकारक रसायनों एवं कीटनाशकों का प्रयोग फसलों पर कर रहे हैं और उनकी फसलों का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में इस समय बीमारियों की भी भरमार है। समय की मांग के अनुरूप अब हम सभी को जैविक खेती का अनुसरण करना ही चाहिए। ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी ने कहा कि हानिकारक रसायनों एवं कीटनाशकों के प्रयोग से हमारी धरती धीरे-धीरे बंजर सी होने लगी है इसको उपजाऊ बनाने के लिए हम सभी को जैविक खेती अपनानी चाहिए तथा जैविक खाद का ही प्रयोग करना चाहिए। जैविक खाद के प्रयोग से हमारे स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जलालाबाद हरि प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, ब्लॉक प्रमुख कलान रुचि वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कलान, नगर पंचायत के सभासद, कृषि वैज्ञानिक एन के गुप्ता एवं डॉ जे एन गुप्ता, यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक डॉ आशीष सिंह, फ्यूचर फूड सपोर्ट एजेंसी से अश्वनी देशवाल एवं शिवम त्रिपाठी, नमामि गंगे के सभी ग्रुप लीडर एवं एलआरपी, क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!