अनपरा में ध्वजारोहण कर धूम – धाम से मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस।
न्यूजलाइन नेटवर्क – अनपरा संवाददाता।
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया अनपरा सोनभद्र कार्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिव प्रताप वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन कहां की इस साल भारत अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है देश के गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, कक्ष से लेकर कोहिमा तक पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था इसके बाद हमारा देश एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। यह हमें समानता न्याय और स्वतंत्र भारत के मूल्यों के प्रति जागरूक भी करता है जो हमारे संविधान की नीव है यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का समय है जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलाई ताकि हम अपना खुद का संविधान लागू कर सके।
इस अवसर पर विजय कुमार दुबे मंडल अध्यक्ष मिर्जापुर, शिवा खातून महिला प्रमुख सोनभद्र, राणा सिंह, संजय यादव, राजेश जायसवाल, विवेक कुशवाहा, गीता देवी, सुनिता देवी अवधेश कुमार गुप्ता, ममता अग्रवाल, यस जायसवाल क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित रहे।संचालन बृजेश कुमार दुबे अध्यक्ष एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया ने किया।