गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी भव्य रैतिक परेड।

न्यूजलाइन नेटवर्क – ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। दिनांक 26 जनवरी 2025 को76वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में रैतिक परेड, का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई माननीय मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा व परेड कमांडर प्रथम उपधीक्षक अमित कुमार साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार द्वितीय कमांडर, उ0नि0 नागरिक पुलिस बृजेश दुबे व तृतीय कमांडर उ0नि0 सशस्त्र पुलिस योगेंद्र नाथ सिंह यादव रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। जनपदीय पुलिस, की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किए जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गई तथा लोगों से सामाजिक कार्यों/दायित्व में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 114 अधिकारी/कर्मचारी गण, मो0 नदीम प्रतिसार निरीक्षक 02 निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत वाचक पुलिस अधीक्षक 03 प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता थाना कोन 04 प्रभारी निरीक्षक सत्येंन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज 05 निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वट 06 निरीक्षक संजीव कुमार सिंह आईजी आरएस सेल 07 निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी सर्विलंस सेल 08 उप निरीक्षक कमल नयन दुबे 10 उप निरीक्षक आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला 11 उप निरीक्षक राम लोचन थाना ओबरा 12 उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनू सागर 13 उप निरीक्षक श्री राजेश चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट 14 उप निरीक्षक वंश नारायण चौकी प्रभारी बागेसोती15 उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन,16 उप निरीक्षक सविता सरोज महिला थाना रॉबर्ट्सगंज 37 मुख्य आरक्षी 02 महिला मुख्य आरक्षी 40 आरक्षी 19 महिला अरक्षियों सहित 23 ग्राम प्रहरियों व 16 व्यक्तियों को पुलिस कार्यों सहयोग व समाजसेवी रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसी दौरान जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी सोनभद्र बी0 एन0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह समस्त क्षेत्राधिकार, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!